जयपुर। गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा सूरत की एक प्रिंटिंग मिल में केमिकल के रिसाव के कारण हुआ है। रिवास के कारण दम घुटने से 6 कर्मचारियों की जान चली गई है। और लगभग 25 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ ओंकार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में गैस रिसाव से छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की कहना है कि मिल के पास मौजूद एक नाले में एक टैकर चालक केमिकल डाल रहा था ओर इसी दौरान उस केमिकल से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस गैस ने मिल के कर्मचारियों को चपेट में लिया और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहुल गांधी ने जताई संवेदनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके मृतकों के परिवारों के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा,
"सूरत में हुए गैस लीक हादसे से जिनके प्रियजनों की जान गयीं, उन्हें शोक संवेदनाएँ।
अन्य पीड़ितों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ।
भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सही जाँच होनी चाहिए।"
सूरत में हुए गैस लीक हादसे से जिनके प्रियजनों की जान गयीं, उन्हें शोक संवेदनाएँ।
अन्य पीड़ितों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ।
भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सही जाँच होनी चाहिए। pic.twitter.com/6Ou3EWJXi4— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 6, 2022