घायल बंदर और गौवंश का उपचार किया, आवारा कुतो ने किया था घायल
विराटनगर न्यूज - गाँव रामपुरा में आवारा कुतो ने एक बंदर को काटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर शहीद के पुत्र बृजेश जेवरिया ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बंदर का गांव के पशु-चिकित्सक से प्राथमिक इलाज कराया और वन विभाग के कार्मिकों को सूचना दी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पूरणमल बुनकर व जयराम बुनकर गौ सेवार्थ ने कहा कि हर मनुष्य को अपने आसपास बेजुबान जानवरों का ध्यान रखना चाहिए।
बेजुबान जानवरों का उपचार करवाना मनुष्य का कर्तव्य है। बेजुबान जानवरों की सेवा ही सबसे बड़ा मनुष्य का पहला धर्म होता है। इसी प्रकार विराटनगर के ग्राम बागावास चौरासी में एक घायल गौवंश उपचार के लिए तड़प रहा था। जिस पर फौजी सिंधु गौ रक्षक, हिम्मत मीणा को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुपालन विभाग को सूचना दी जिस पर डॉ. सुरेश पशु चिकित्सक ने गोवंश का उपचार किया। इस मौके पर शहीद मुकेश कुमार बुनकर के पुत्र बृजेश जेवरिया, संदीप वर्मा, आशु जेवरिया, मनोज, प्रदीप, अर्जुन, संजय, टिंकू, खुशी, ममता, मोनिका सहित ग्रामीण उपस्थित थे।