पाली संवाददाता मुकेश राज
जयपुर न्यूज डेस्क। बीती देर रात्रि को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से शहर भर में कोहराम मच गया। जगह जगह पर तेज अंधड़ ने पेड़ गिरा दिया तो कहीं बिजली के खंबे और टावर गिर गए। यहां तक की सैकड़ों की संख्या में पक्षियों की जान भी चली गई। शहर के लखोटिया गार्डन में कई पेड़ धराशाई होकर नीचे गिर गए तो सैकड़ों की संख्या में पक्षियों को भी अपनी जान गवानी पड़ी। दूसरी तरफ जिला कलेक्ट्रेट में भी पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और टावर भी नीचे गिर गए जिसके चलते उनको दुरुस्त करते समय बिजली की समस्या भी रही।