ट्राई-सर्विस की रिपोर्ट, खराब मौसम के कारण क्रैश हुआ था दिवगंत CDS का हेलिकॉप्टर

जयपुर। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास क्रैश हुए दिवगंत सीडीएस विपिन रावत के हेलिकॉप्टर की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को कहा कि अचानक खराब मौसम के कारण एमआई-17 वी5 रास्ता भटक गया और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पिछले महीने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य की मौत हो गई।
एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली ट्राई-सर्विस कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कहा कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर की दुर्घटना मैकेनिकल खराबी के कारण नहीं हुई है। ना ही कोई लापरवाही सामने आयी है। कोर्ट का कहना है कि यह घटना खराब मौसम के कारण हुई है। दुर्घटना के बारे में पहला औपचारिक बयान देते हुए, आईएएफ ने कहा कि सीओआई ने ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण करने और सभी से पूछताछ करने बाद ये निर्ष्कष निकाले गये हैं।

" IAF ने कहा "दुर्घटना घाटी में मौसम की स्थिति में अप्रत्याशित परिवर्तन के कारण हेलिकॉप्टर बादलों में प्रवेश कर गया जिससे कारण पायलट रास्ता भटक गये। ऐसे में संभावना है कि हेलिकॉप्टर पहाड,या पेड़ से टकरा गया हो।
बता दें कि 8 दिसंबर को भारत के पहले सीडीएस जरनल विपिन रातव का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें उनकी पत्नि सहित कुल 13 लोगों मौत हुई थी. सीडीएस बिपिन रावत वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में लेक्चर देने जा रहे थे। जांच दल ने दुर्घटना के सबसे संभावित कारण का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध गवाहों से पूछताछ के अलावा उड़ान डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का विश्लेषण किया। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने दुर्घटना के कारण के रूप में यांत्रिक विफलता, तोड़फोड़ या लापरवाही को खारिज कर दिया है.