भाजपा मंडल कार्यालय झालावाड पर दिवंगत नेता सुंदर सिंह भंडारी को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता शिव कुमार शर्मा
झालरापाटन (कोटा संभाग)

झालरापाटन में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पर दिवंगत सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

झालरापाटन में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पर दिवंगत सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा वरिष्ठ नेता निर्मल कुमार सकलेचा ने भाजपा में भंडारी के योगदान को याद करते हुए एक कार्यकर्ता के रूप में उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने की सीख दी।

मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी ने कहा कि ऐसे लोगों के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड ने कहा कि उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। वे राज्यपाल भी रहे लेकिन उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया ।

श्रद्धांजलि सभा में मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, अनिल नोपड़ा, महामंत्री यशोवर्धन बाकलीवाल, दीपक शर्मा, भानु खत्री, मनीष चांदवाड, पार्षद नितेश परमार, हुकम चंद प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय पांचाल ने विचार व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए