समाजसेविका एवं शिक्षाविद् दुर्गावती को प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कोटा 23 नवम्बर। समाजसेविका एवं शिक्षाविद स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र विशाल उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती दुर्गावती सेवानिवृत शिक्षिका थी। समाज कार्य में उनका पूर्ण रुझान था। विद्यार्थियों के हित में उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। श्रीमती दुर्गावती विशाल एजुकेशन एंड मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षिका थी।

अपने सरल एवं सहज स्वभाव के कारण बच्चों में बहुत प्रसिद्ध थी। वात्सल्य प्रकृति के कारण बच्चे उन्हें दादी का कर बुलाते थे ।शिक्षा जगत में उन्हें दुर्गा बहन जी के नाम से जाना जाता था। कोटा शहर की अनेक प्रसिद्ध राजनेता व्यापारी शिक्षाविद उनके शिष्य रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप शर्मा, अर्चना शर्मा ,मधुबाला उपाध्याय, अरुण मजूमदार , सोनाली उपाध्याय , दामोदर अरोड़ा, अजय शर्मा, चंद्रभान शक्तावत, आशुतोष सरवन ,दीपक गौतम ,तनु गौतम राजू देवले सहित कई विद्यार्थी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।।