संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां|
किशनगंज 6 मार्च पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल बीट प्रभारी विनोद कुमार जाट के ट्रेलर दुर्घटना में मौत होने पर किशनगंज कस्बे वासियों ने रविवार को कस्बा बंद कर शोक व्याप्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतकविनोद कुमार के श्रद्धांजलि पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की।
शनिवार को प्रातः 5:00 बजे किशनगंज के पार्वती नदी की पुलिया पर ट्रक और ट्रैक्टर की दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर किशनगंज थाने से बचाव व राहत कार्य हेतु पहुंची पुलिस की जीप को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी और जान बचाने के लिए भागे विनोद कुमार जाट को ट्रेलर ने टक्कर मारने से मौके पर ही मौत हो गई थी।
बीट प्रभारी विनोद जाट की मौत की खबर से पुलिसकर्मी सहित कस्बे के लोगों में शोक व्याप्त हो गया।
रविवार को कस्बे के लोगों ने कस्बा बंद कर मृतक विनोद कुमार को शोक व्यक्त करने और उनको श्रद्धांजलि देने हेतु 11:00 बजे किशनगंज बस स्टैंड पर शोक सभा आयोजित की गई और 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रगान के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा व श्रद्धांजलि में किशनगंज पटेल पूर्व प्रधान मनोज चौधरी भारत माता कॉलेज के निदेशक मजीद मलिक कमांडो थाना अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा सहित पूरा पुलिस थाने का स्टाफ कस्बे के गणमान्य लोगों विश्व हिंदू परिषद फूलडोल आयोजन समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणाष किशनगंज सरपंच राधाकिशन मीणा, पूर्व सरपंच सत्येंद्र धाकड़, भाजपामंडल महामंत्री मुकेश गुरदिया ,बजरंग दल प्रखंड संयोजक रवि गुर्जरस प्रिंस चौधरी चंद्रप्रकाश चौधरी दीपक चौधरीस रामनिवास सुमन गिरीश प्रजापति ऋतु चौधरी, पवन चौधरी ,कोमल नागर ,रवि नागर, हेमराज नागर, हेमंत मावरी ,सोनू मेघवाल, sc-st परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल शाक्यवाल ,भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष उस्मान सहीत आने जाने वाले लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पुलिसकर्मी व कस्बे के लोगों द्वारा मृतक विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते समय आंखो से आंसू छलके।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद खुले बाजा