शहिद वीरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

डीग, डीग ग्राम पंचायत सहारई में अमर शहीद वीरी सिंह पुत्र रन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । शहिद हुए वीरी सिंह 181 बटालियन बीएसएफ के जवान थे जो भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। उपखंड अधिकारी डीग डॉ रवि गोयल ने बताया कि हमें सदैव शहीदों का मन एवं सम्मान करना चाहिए। उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डीग डॉ रवि कुमार गोयल, डिप्टी एसपी आशीष, तहसीलदार डीग भगवत शरण त्यागी समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।