जयपुर। प्रदेश के कोटा जिले में एक महिला ने पति के झगडों से तंग आकर 5 बेटियों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। पता चलने पर ग्रामीणों ने शवों को कुएं को बहार निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पति और पत्नि रोज झगडा होता था। झगडे से तंग आकर महिला अपनी पांच बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। मामला कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना के कालियाखेड़ी गांव का है। सूचना मिलते ही रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक और सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का नाम बादाम देवी (40) था। और बेटियों का नाम 14 साल की सावित्री, 8 साल की अंजलि, 6 साल की काजल, 4 साल की गुंजन और 1 साल की अर्चना था। मृतक महिला के पति का नाम शिवलाल है। परिवार के छ जनों की मौत के बाद अब परिवार में 14 वर्षीय गायत्री और 7 वर्षीय पूनम जिंदा बचे हैं। मृतक के दो और बेटिया थी लेकिन वे उस समय घर पर मौजूद नहीं थीं इसलिए जिंदा बच गई।
रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। हम घटना की जांच भी कर रहे हैं। फिलहाल पति पत्नि झगडे की बात सामने आ रहीं है। बाकी अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।