ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त ,चालक को आई मामूली चोट

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका 

बून्दी 

हिण्डोली थाना क्षेत्र के पेच की बावडी कस्बे के निकट हाइवे 52 पर गुरुवार दोपहर को देवली से बुन्दी की ओर आ रहा ट्रक असन्तुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।जो लगभग 100 फिट तक सड़क से रगड़ते हुए गिरा ।जिसमे भरे धागे (नायलॉन)के गठरे सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
सूचना पर पेच की बावडी चौकी प्रभारी एएसआई भेरूलाल व हरजीत सिंह मीणा मोके पर पहुचे।एवम क्रेन मंगवाकर ट्रक को साइड करवाकर यातायात बहाल कराया।पुलिस ने बताया कि ट्रक में सवार चालक निहाल सिंह 25 वर्ष निवासी झिंझारी, नूरपुरबेदी पंजाब निवासी था जिसको हल्की चोट लगी ।घटना के बाद आसपास के लोगो ने भागकर ट्रक में फंसे चालक व दो अन्य सवारियों को सकुशल बाहर निकाला ।जानकारी के अनुसार हाइवे निर्माण कम्पनी द्वारा हाइवे पर जगह जगह डायवर्जन की वजह से वाहन चालक भृमित हो जाते है और क्रॉसिंग कट पर असन्तुलित होने पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ।