TVS ने भारत में लॉन्च की 225 सीसी इंजन वाली बाईक, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी लाख से ज्यादा

जयपुर। TVS ने भारत में नई नई बाईक लॉन्च की है। जिसका नाम TVS Ronin 225 है। यह बाईक 225 सीसीक के दमदार इंजन के साथ पेश की गई है। जिसका मुकाबला बजाज पल्सर लाइन-अप से होगा। TVS Ronin 225 को कंपनी ने 'मॉडर्न-रेट्रो' केटेगिरी में रखा है। नई TVS Ronin 225 बाइक को बेस वेरिएंट के लिए 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। टीवीएस मोटर कंपनी ने कुल तीन नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं और प्रत्येक वेरिएंट को दो अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। रोनिन के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

TVS Ronin 225 की कीमतें
TVS Ronin 225 के अलग अलग वेरिएंट की अलग अलग कीमत है जिसमें मैग्मा रेड की 1.49 लाख रुपये, टीवीएस रोनिन लाइटनिंग ब्लैक की 1.49 लाख रुपये, टीवीएस रोनिन डीएस डेल्टा ब्लू: 1.56 लाख रुपये,,टीवीएस रोनिन डीएस स्टारगेज ब्लैक: 1.56 लाख, टीवीएस रोनिन टीडी गेलेक्टिक ग्रे: 1.69 लाख, टीवीएस रोनिन टीडी डॉन ऑरेंज: 1.71 लाख रूपये है।

इंजन के फीचर्स
टीवीएस रोनिन 225 सीसी इंजन के साथ आता है। यह 20hp की पावर और 20Nm का टार्क पैदा करता है। यह बाइक 120 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक जा सकती है। रोनिन 225 इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। जैसा कि लीक में देखा गया है, रोनिन 225 में अपसाइड-डाउन फोर्क्स हैं जो फ्रंट सस्पेंशन में ड्यूटी करते हैं जबकि बाइक रियर व्हील के लिए मोनोशॉक सस्पेंशन का उपयोग करती है।

टीवीएस रोनिन 225 के अन्य फीचर्स में सभी एलईडी लैंप, हस्ताक्षर टी के आकार का पायलट लैंप, असममित स्पीडोमीटर, चेन कवर, 9 स्पोक अलॉय व्हील्स, ब्लॉक ट्रेड टायर, डिजिटल क्लस्टर, वॉयस असिस्टेंट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, आने वाली कॉल अलर्ट / प्राप्त करें, कस्टम विंडो नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से टीवीएस रोनिन 225 में रेन एंड अर्बन एबीएस मोड्स, इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) - लो नॉइज़ फेदर टच स्टार्ट, अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क (USD), रियर मोनोशॉक, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी), असिस्ट और स्लिपर क्लच जैेस फीचर्स मौजूद हैं।