ट्विटर ने एड किया नया फीचर, चुनिंदा लोगों को दिखा सकते हैं अपने ट्विट्स, ऐसे करें इस्तेमाल,

जयपुर। माइक्रो ब्लाॅगिंग साइट ट्विटर अपने आप अपने प्लेटफाॅर्म को बेहतर बनाने के लिए नये नये फीचर्स जोडता रहता है। हाल ही ट्विटर ने एक नया फीचर एड किया है जिसे ट्विटर सर्कल्स इस फीचर के जरिए आप प्राइवेट ट्वीट कर पाएंगे। यानि यानी अगर आप चाहते हैं कि आपके ट्वीट को कुछ चुनिंदा लोग ही देखें तो आप अपने दोस्तों या कंपनी का एक सर्कल बना सकते हैं। एक सर्कल्स में फिलहाल सिर्फ 150 लोगों को ही जोडा जा सकता है। अगर आप ट्विटर सर्कल्स में ट्विट करते हैं तो केलव सर्कल्स में एड लोग ही इस ट्विट को देख पायेंगे और वे ही लोग रिप्लाई या रिट्विट कर पायेंगे।

बता दें कि ट्विटर का यह फीचर उसी प्रकार का है जिस प्रकार इंस्टाग्राम पर प्रोइवेट स्टोरी लगाने के लिए क्लोज फ्रेंड का है। जब भी कोई आपको ट्विटर सर्कल में जोड़ता है तो आपके पास इस नोटिफिकेशन आ जायेगा। लेकिन ट्विटर सर्कल में जुड़ जाने के बाद भी आप सर्कल को हटा नहीं सकते, केवल सर्कल क्रिएटर को ब्लॉक किया जा सकता है।

ऐसे बनायें अपना ट्विटर सर्कल
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोनया डेस्कटॉप पर अपने ट्विटर अकाउंट से लॉग इन करें और अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपको एक मेन्यू दिखाई देगा। जिसमें ट्विटर सर्कल का विकल्प आपको दिखाई देगा। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे, आपको Twitter Circles और 2 अनुशंसित अनुभागों के लिए एक विकल्प मिलेगा। यदि आपने पहले ही एक मंडली बना ली है, तो पहला खंड Twitter मंडल होगा जहां आपको उन लोगों की सूची दिखाई देगी, जिन्हें आपको पहले ही अपनी मंडली में शामिल कर लेना चाहिए था। दूसरा खंड अनुशंसित अनुभाग होगा, उस पर क्लिक करने के बाद, आपको अपने अनुयायियों की सूची दिखाई देगी। यहां, उस व्यक्ति के नाम के आगे जोड़ें बटन पर क्लिक करें जिसे आप मंडली में जोड़ना चाहते हैं। क्लिक करते ही आप इन लोगों को ट्विटर सर्किल सेक्शन में देखेंगे