दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने पर ट्विटर ने भारत में 45 हजार से अधिक खातों को हटाया

जयपुर। मिक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर भारत में 45 हजार से अधिक ट्विटर एकाउंट्स को डिलीट कर दिया है। बता दें की इन दिनों ट्विटर कंटेंट ब्लॉकिंग आदेशों को लेकर भारत सरकार के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्वीटर ने शुक्रवार को अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, जुलाई के महीने में अपने दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय उपयोगकर्ताओं के 45,191 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।

ट्विटर ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में नए आईटी नियम, 2021 के अनुसार कहा की भारत में बाल यौन शोषण, गैर-सहमति नग्नता और इसी तरह की सामग्री को बढ़ावा देने के लिए 42,825 खातों को निलंबित कर दिया, जबकि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अन्य 2,366 खातों को ब्लॉक कर दिया। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को 26 जून से 25 जुलाई के बीच अपने स्थानीय शिकायत तंत्र के माध्यम से देश में 874 शिकायतें मिलीं और 70 शिकायतों पर कार्रवाई की।

ट्विटर ने रिपोर्ट में कहा, "हालांकि हम अपने मंच पर खुद को व्यक्त करने के लिए हर किसी का स्वागत करते हैं, हम ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करते हैं जो दूसरों की आवाज को दबाने के लिए परेशान करता है, धमकी देता है, अमानवीय करता है या डर का इस्तेमाल करता है।" बता दें की नए आईटी नियम 2021 के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी। Twitter को अपने शिकायत अधिकारी-भारत चैनल में ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं जो खाते के सत्यापन, खाते तक पहुंच, या किसी खाते या Twitter की प्रवर्तन कार्रवाइयों के संबंध में सहायता या जानकारी मांगने से संबंधित हैं। इसके अलावा, ट्विटर ने 124 शिकायतों को संसाधित किया, जो खाता निलंबन की अपील कर रही थीं।