जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। और इस भ्रष्टाचार में एक सीओ और दो कॉन्सटेबल लिप्त हैं। ACB की टीम ने शुक्रवार को झुंझुनू ग्रामीण सीओ भंवरलाल खोखर और कॉन्सटेबल राजवीर सिंह व महिपाल को 1.55 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ किया। ACB के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के अनुसार परिवादी ने 10 सितंबर को जयपुर ACB मुख्यालय में झुंझुनू सीओ ग्रामीण भंवरलाल खोखर के खिलाफ परिवाद दिया था। परिवादी ने कहा कि सीओ ने एक दहेज केस में जल्द कार्यवाही और आरोपियों को जल्दी अरेस्ट करने के लिए सीओ ने 2 लाख रूपये की मांग की । परिवादी ने एसीबी को बताया कि सीओ ने 2020 का दहेज केस अभी तक पेंडिग रख रखा था, और जल्द कार्यवाही करने के एवज में रिश्वत की मांग करता रहा। परिवादी ने इस मामले को लेकर एसीबी को शिकायत की, जिसके बाद एसीबी ने सीओ भंवरलाल खोखर और दोनों कॉन्सटेबल को ट्रैप किया।
ACB ने इस कार्यवाही को अंजान देने के लिए दो टीम बनाई जिसमें एक टीम ने झुंझुनूं ऑफिस दबिश दी और जबकि दूसरी टीम ने कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह के नवलगढ़ स्थित घर पर दबिश दी। कॉन्स्टेबल महिपाल के पास परिवादी 1 लाख 55 हजार रूपये लेकर पहुंचा तो पैसे मिलने की जानकारी देने के लिए महिपाल ने र डीएसपी को फोन किया। वहां पहले से मौजूद टीम ने रिश्वत लेने की पुष्टि होते ही CO भंवरलाल खोखर और कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर दूसरी टीम ने कॉन्स्टेबल महिपाल को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी इस मामले अन्य लोगों के शामिल होने की जांच कर रही है।