जयपुर। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिरोध के 2 साल बाद कोई चीन का वरिष्ठ नेता भारत दौरे पर है। ची ने विदेश मंत्री वांग यी ने कल भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। एस जयशंकर ने एक तस्वीर ट्विट किया जिसमें वे चीनी विदेश मंत्री का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जयशंकर ने तस्वीर का केप्शन देते हुए लिखा “हैदराबाद हाउस में चीनी एफएम वांग यी का अभिवादन किया। हमारी चर्चा शीघ्र ही शुरू होगी।"
सूत्रों के मुताबिक विदेशमंत्री जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकता तीन घंटे तक चली इस दौरान एलएसी सहित कई मुद्दों बाचती हुई। विदेश मंत्री ने इस मुलाकाम में उन द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की की गई जो सैन्य गतिरोध के कारण पिछले दो साल से बाधित हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को मैं एक 'वर्क इन प्रोग्रेस' कहूंगा। हालांकि यह धीमी गति से हो रहा है। इसे आगे ले जाने की आवश्यकता है।
पैंगोंग झील से शुरू हुआ था तनाव
बता दें कि लगभग दो साल पहले पैंगोग झील में 5 मई 2020 को सीमा पर भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई, तब से ही सीमा क्षेत्र पर गतिरोध बना हुआ है। इसके बाद 15 जून, 2020 दोनों देशों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 20 भारतीय और 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए। हालांकि चीन इस झड़प में हमेशा से अपना कम नुकसान बताता आया है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि, पिछले कुछ समय से चीन और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में खटास पैदा हो गई है। उन्होंने कहा दोनो देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को बातचीत करके एवं सीमा विवाद का “निष्पक्ष और न्यायसंगत” समाधान करके कम किया जा सकता है।