जयपुर। शिवसेना के सिंबल पर चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "एक दानव और सुपारीबाज़ बता दिया। दरअसल विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के 'धनुष और तीर' के चिन्ह का उपयोग करने से दोनों गुटों को रोक दिया। जिसके बाद ये हमले शुरू हो गये।
उद्धव ठाकरे ने शिंदे खेमे को फटकार लगाते हुए कहा, "40 सिर वाले रावण ने भगवान श्री राम के धनुष को फ्रीज कर दिया"। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने इस साल की शुरुआत में 40 विधायकों के साथ ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया।
टीम ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा कि "महाराष्ट्र की धरती से शिवसेना के अस्तित्व को खत्म करने के लिए, एकनाथ शिंदे और उनके 40 गुर्गे केंद्र के गुलाम बन गए हैं। एकनाथ शिंदे और उनके लोग सुपारीबाज़ (किराए के गुंडे) के रूप में काम कर रहे हैं। शिंदे और 40 बेईमान नेताओं के नाम महाराष्ट्र के इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले खेमे ने आगामी अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तीन नामों और प्रतीकों की एक सूची सौंपी।टीम शिंदे ने रविवार को कहा कि वे आज चुनाव आयोग के समक्ष अपना हलफनामा दाखिल कर सकते हैं। संपादकीय ने कहा कि शिंदे और चंगेज खान, और तैमूर लंग शासकों को उनकी क्रूरता के लिए जाना जाता है। "एकनाथ शिंदे इन सुपारीबाज़ (किराए के गुंडों) के सरदार हैं। अपने पांच हजार साल के इतिहास में देश ने उनके जैसा राक्षस नहीं देखा है।