जयपुर। महाराष्ट्र में जारी सियासी युद्ध के बीच आज के दिन कई घटना देखने को मिली है। पहले ईडी ने संजय राउत को मनी लॉड्रिंग के मामले में समन भेजा और उन्हें 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके कुछ देर बाद ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन सभी मंत्रियों को पद से बर्खास्त कर दिया जो मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बागी हो गये हैं। शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे को तीन विभागों का प्रभार सौंपा है। मंत्री गुलाबराव पाटिल का प्रभार अनिल परब को, उदय सामंत, संदीपन भुमरे और दादा भुसे का प्रभार आदित्य ठाकरे को सौंपा है।
शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को कहा नचनिया
बागी मंत्री एकनाथ शिंदे गुट और शिवसेना गुट के बीच जुबानी जंग जारी है। आज विशसेना ने अपने मुखपत्र सामना में शिंदे गुट को नचनिया बता दिया। बता दें कि शिंदे गुट शिवसेना से बगावत करके 7 दिनों से असम में डेरा डाले हुए था। सामना में आगे लिखा- जिन 15 विधायकों को केंद्र की ओर से सुरक्षा दी गई है, वो लोकतंत्र के रखवाले नहीं है। ये लोग 50-50 करोड़ रुपए में बेचे गए बैल अथवा ‘बिग बुल’ हैं, जो लोकतंत्र के लिए कलंक है। वहीं फडणवीस और शिंदे के मुलाकात पर भी निशाना साधा गया है।