जयपुर। रूस को यूक्रेन पर हमला किये हुए तीन दिन हो गये लेकिन अभी तक Russia यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में नाकामायब रहा है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति रूस के नौ लाख सैनिक हैं, 4100 एयरक्राफ्ट,772 फाइटर जेट, 12500 टैंक, 14000 तोपें 600 जंगी जहाजें और 70 पणडुब्बियां हैं फिर भी रूस कीव को अपने नियंत्रण में नहीं कर पाया है।
इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूक्रेन रूस को जबरदस्त टक्कर दे रहा है। दरअसल यूक्रेन योवियत संघ के विघटन के बाद दुसरे बड़ा देश बना यूक्रेन की सैन्य ताकत की बात करें तो यूक्रेन की वायुसेना पूर विश्व में 22 वें स्थान पर आती है। यूक्रेन के पास 318 फाइटर जेट्स हैं और 69 इंटरसेप्टर लडाकू विमान हैं। इसके अलावा यूक्रेन के पास एस 300 एयर डिफेंस सिस्टम है जिससे अब वह रूस के हवाई हमलों को काफी मात्रा में निष्फल कर रहा है। रूस के इसी डिफेंस सिस्टम ने रूस के सुखोई को भी मार गिराया।
पिछले तीन दिनों के अंदर रूस ने यूक्रेन पर लगभग 200 मिसाइलें दागी हैं जिनमें कुछ को छोड़कर यूक्रेन से काफी हद तक मिलाइलों को नष्ट कर दिया है। ये यूक्रेन के लि बड़ी बात है।
यूक्रेन की ताकत
यूक्रेन इस समय MiG-21, 25s) 27 एस (27s), सुखोई एसयू 15, 17 इंटरसेप्टर (17 interceptors), टुपलेव टीयू 160 बॉम्बर जैसे लड़ाकू विमान से रूस से लोहा ले रहा है। यूक्रेन के पास कुल मिलाकर 112 जंगी हेलीकॉप्टर है और 34 अटैक हेलीकॉप्टर भी है। वहीं जमीनी लडाई लडने के लिए यूक्रेन के पास 2596 टैंक 12303 बख्तरबंद गाड़ियां, 1067 स्वचालित तोपें और 2040 आर्टिलरी गन मौजूद है।