स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम देखने की बताई प्रक्रिया

बारां, 22 फरवरी। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधि के संदर्भ में मतदाता सूचियों में अपना नाम खोजने के लिए वोटर हेल्प लाइन एप की निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा प्रदान की है। शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को कम करने के उद्वेश्य से मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए राज्य व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन में शहर में हॉस्पिटल रोड़ स्थित निजी विद्यालय में स्वीप टीम द्वारा विद्यार्थियों को वोटर हेल्प लाइन एप एवं वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में कैसे खोजे का लाईव डेमों करके बताया गया।

वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में देखने की विधि बताई। निर्वाचन विभाग के महत्वपूर्ण एप्स वोटर हेल्पलाइन, सक्षम, केवाईसी, सी-विजिल एवं 1950 टोल फ्री नम्बर की जानकारी दी। स्वीप सहायक प्रभारी ने वोटर हेल्पलाइन एप की सहायता से घर बैठे ही नव मतदाता बनने, मतदाता सूची में संशोधन करना, मोबाईल नम्बर जुडवाना, मतदान पहचान पत्र डाउनलोड करना आदि पर विस्तार से जानकारी दी और प्रत्येक विद्यार्थी से समस्त जानकारियां अपने 5 पडोसियों को भी बताएं और मतदान वाले दिन शत प्रतिशत मतदान करें और करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में संस्थाप्रधान मुकेश कुमार शर्मा, समस्त स्टाफ, दिलीप कुमार अग्रवाल एवं महावीर प्रसाद शर्मा उपस्थित रहें।