जिला कलक्टर के प्रयास ला रहे है रंग,,,,
खेलो पाली कार्यक्रम के तहत निमाज ग्राम में बनकर तैयार हुआ खेल स्टेडियम,,,,,
जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन,,,,
पाली,,,
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
जिला कलक्टर नमित मेहता के 'खेलों पाली' कार्यक्रम के तहत जेतारण क्षेत्र के निमाज पंचायत में खेल स्टेडियम बनकर तैयार हुआ ।
जिला कलक्टर मेहता एव पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने पाली जिले के निमाज पंचायत के आदिनाथ स्टेडियम का अवलोकन किया ।
इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट, रनिंग ट्रेक व पेवेलियन का निरीक्षण करते हुए खेल अधिकारी को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मेहता ने कहां कि 'खेलो पाली' कार्यक्रम के तहत जिले में समस्त ग्राम पंचायतों में बन रहे खेल मैदान से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर जाने का मौका मिलेगा व नई प्रतिभाएं निखरेगी ।
उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इससे भी बेहतर खेल मैदान विकसित करने की अपील की ।
जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने हॉकी खेल मैच का शुभारंभ किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने मनरेगा योजना के तहत खेल स्टेडियम विकसित करने पर जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जिला कलक्टर जिला पुलिस अधीक्षक का माला व साफा बनाकर स्वागत किया गया ।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौधरी, जैतारण उपखंड अधिकारी भास्कर विश्नोई, पंचायत समिति के विकास अधिकारी हीराराम कलवी, स्थानीय सरपंच श्रीमती दिव्या कुमारी, निंबोल सरपंच अशोक सोलंकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन व युवा मौजूद रहे ।