संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
निगम प्रशासन होश में आओ, पार्षदों से भेदभाव बंद करो, सफाई व्यवस्था दुरूस्त करो, बंद पड़ी लाईटें चालू करो... जैसे गगनभेदी नारों के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में सुबह 11 बजे छप्पनभोग से रवाना होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि दीवाली का त्यौहार आ रहा है, किन्तु शहर गंदगी से अटा पड़ा है। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों की रोड़ लाईटें बंद पड़ी हैं। सीवरेज के नाम पर पूरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी है। गंदगी के चलते मौसमी बीमारियों का आलम यहां तक पहुंच गया कि पूरे प्रदेश में कोटा मौसमी बीमारियों मंे अव्वल नंबर पर आ गया और अस्पतालों में मरीजों को बैड नहीं मिल रहे। जिस प्रकार पूर्व में ऑक्सीजन की दिक्कत आ रही थी, अब मरीज एसडीपी और आरडीपी के लिए भटक रहा है। वहीं दूसरी ओर मंत्री चम्बल रिवर फ्रंट पर दीवाली मनाने की बात कहकर जनता के घावों मंे नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लावें एवं भाजपा की विचारधारा वाले पार्षदों के साथ भेदभाव बंद करें, अन्यथा यह तो सांकेतिक प्रदर्शन है, आने वाले समय में यदि निगम का रवैया नहीं सुधरा तो इससे भी विशाल एवं उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व विधायक विद्याशंकर नन्दवाना ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है और केन्द्र द्वारा भेजे गए स्मार्ट सिटी के पैसे का राज्य सरकार द्वारा दुरूपयोग किया जा रहा है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश विजयवर्गीय ने कहा कि मंत्री ने अनुभवहीन लोगों को महापौर बनाकर बोर्ड को पंगु बना दिया और निर्वाचित बोर्ड का संचालन महापौरों की बजाय कहीं अन्यत्र स्थान से ही चल रहा है
युवा नेता एवं पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू ने कहा कि वार्डों मंे टेªक्टर ट्रोली एवं टीपर समय पर नहीं पहुंच रहे, जिसके चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सभा को वरिष्ठ नेता प्रतापभान सिंह, रविन्द्र सिंह सोलंकी, सत्यभान सिंह, पंडित अनिल औदिच्य, रूपेश शर्मा, मनीष शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कोटा उत्तर के पार्षद नन्दलाल मेवाड़ा, रामगोपाल लोधा, नवल हाड़ा, पूजा सुमन,मधु सैनी, पूजा केवट, मेधा गुर्जर, बलविंदर सिंह बिल्लू, राकेश पुटरा, बीरबल लोधा, रवि मीणा, संदीप नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा के पश्चात पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से भेंट कर रोष जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही हमारे वार्डों में काम शुरू नहीं हुए तो अधिकारियों को इसके परिणाम भुगतने हांेगे।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद विकास तंवर, इन्दर कुमार जेन, चन्द्रप्रकाश सोनी, हेमा सक्सेना, नीरज कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश लोधा, पंकज साहू, किशन प्रजापति, प्रेमसिंह गौड़, शिवनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।