पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी में किचन गार्डन वाले पौधों का पौधा रोपण एवं योग क्रियाएं करवा कर महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए दी गई जानकारी।

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

आज पोषण माह अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर के नेतृत्व में ग्राम मंडावरा की महिला मंडल अध्यक्ष सहित आंगनवाड़ी कार्यालय में किचन गार्डन के पौधों का महत्व बताते हुए पौधारोपण किया एवं गर्भवती महिला एवं सभी को योग क्रियाएं करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें सामान्य योग क्रिया करवा कर शरीर को स्वस्थ रखने की जानकारी प्रदान की हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन के साथ साथ सामान्य योग क्रियाएं भी बहुत आवश्यक है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ एवं संतुलित रहता है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांताबाई आशा सहयोगिनी एवं मंडल अध्यक्ष पूजा रेगर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।