संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केन्द्र बूंदी एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत ब्लॉक के पाटन के ग्राम चोतरा का खेड़ा में आंगनवाडी केन्द्र में पॉलिथीन मटेरियल को एकत्रित करके उसका उचित स्थान पर निस्तारण किया गया इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र बूंदी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर मेघवाल नेहरु युवा मंडल चोतरा का खेड़ा उपाध्यक्ष पवन जी बाजडगाव पवन पासवान मुकुट बिहारी बुद्धि प्रकाश राकेश मौजूद रहें
स्वयंसेवक ने बताया स्वच्छता अभियान के तहत पॉलिथीन वह प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जाए नेहरू युवा मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की ग्राम वासियों ने प्रशंसा की है लोगों ने अपना स्नेह व्यक्त किया है |