विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डीग के ग्राम पंचायतों में रही मोबाइल वैन की धूम

-कोजिला कलक्टर डीग शरद मेहरा ने विकसित भारत कैंप को ओर लाभदायक बनाने के दिए निर्देश

डीग, भारत के राज्यों को विकसित बनाने में अग्रसर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सोमवार को डीग जिले के ग्राम पंचायत में मोबाइल वैन एवं विकसित भारत कैंप के माध्यम से आमजन एवं लाभार्थियों को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण और फ्लैगशिप स्कीम्स के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया । जिला कलक्टर ने बताया कि यात्रा का मूल उद्देश्य जिले के सभी लोगों को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है एवं आमजन के बीच फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जागरूकता और घर-घर, गांव-गांव जाकर उन्हें योजनाओं के अंतर्गत सेवाएं प्रदान करनी है। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना ,सॉइल हेल्थ कार्ड आदि को लेकर आमजन के बीच में उत्साह है और शिविर के लाभार्थी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि शिविर में आयोजित सभी गतिविधियां जैसे क्विज, स्किट आदि को लेकर आमजन में जोश-खरोश नजर आ रहा है एवं जिले के सभी लोग अपने निकटतम कैंप में जाकर शिविर की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम के माध्यम से अपने अनुभव के किस्से भी सभी के साथ सांझा कर रहे हैं । उन्होंने विकसित भारत शिविरों को आमजन के लिए और लाभदायक बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को समुचित दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं कि वे कैंप में आए लोगो को बिना जानकारी दिए ना भेजे और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत योजनाओं से मिलने वाले लाभों का पूरा विवरण दें । गौरतलब है कि पीएमएसबीवाई के अंतर्गत केवल 12 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कराया जा सकता है।

इस बीमा पॉलिसी की अवधि भी एक साल तक की होती है। हर साल इस बीमा पॉलिसी को रिन्यू भी कराया जा सकता है। इस बीमा पॉलिसी की अवधि 1 जून से 31 मई तक होती है। वही पीएमजेजेबीवाई में किसी भी कारण से मृत्यु के मामले में रू.2 लाख और प्रति वर्ष 436/- प्रीमियम का बीमा किया जाएगा।बीमा प्रीमियम  खाताधारक के खाते से ऑटो डेबिट कर दिया जाएगा । पात्र आयु वर्ग : 18 से 50 वर्ष प्रीमियम हर साल 31 मई को देय है और बीमा कवर 1 जून से शुरू होगा । यहां लगाए गए शिविर जिला परिषद के एसीईओ देवेंद्र परमार ने बताया कि सोमवार को कुम्हेर के ग्राम पंचायत कूम्हा और दांदू, नगर के ग्राम पंचायत पडल बास और उडकी दल्ला, कामां के ग्राम पंचायत गढ़ी झील पट्टी और बरौली धौ और पहाड़ी के ग्राम पंचायत रांफ और मटुकी में शिविर आयोजित किए गए । यहां आयोजित किए जाएंगे विकसित भारत कैंप जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार ने बताया कि कुम्हेर के ग्राम पंचायत सेंत और तमरेर, कामां के ग्राम पंचायत छिछरवाडी और पल्ला, नगर के ग्राम पंचायत गुलपाडा और पहाड़ी के ग्राम पंचायत गोपालगढ़ और पथराली में मंगलवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे।