सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET-PG परीक्षा स्थगित की

जयपुर। 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जाने वाली NEET-PG (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पोस्ट ग्रेजुएशन) 2022 परीक्षा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगभग दो महिने के लिए स्थगित कर दिया है।
गुरुवार को एक आदेश जारी करके स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने बताया कि मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्देश दिया गया है कि उनके पास सूचना बुलेटिन में प्रकाशित NEET-PG-2022 परीक्षा तिथि यानी 12.03.22 को आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा डॉक्टरों से बहुत सारे अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे थे। क्योंकि कई इंटर्न NEET PG 2021 काउंसलिंग में उलझे हुए है। इसके अलावा, कई इंटर्न मई / 2022 के महीने तक PG काउंसलिंग 2022 में भाग नहीं ले पाएंगे।"
इसलिए उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने नीट पीजी 2022 को 6-8 हफ्ते या उपयुक्त तरीके से स्थगित करने का फैसला किया है।

बता दें कि परीक्षा तिथी के संदर्भ में कुछ एम​बीबीएस छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई कोर्ट शुक्रवार को करने वाला था। याचिका 25 जनवरी को दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओ ने बताया कि उनकी कोविड ड्यूटी के कारण कई इंटर्नशिप रुकी हुई हैं।
याचिका में कहा गया है कि NEET PG नियमों में से एक के अनुसार, एक अस्पताल के 30 बिस्तरों को PG कोर्स करने वाले छात्रों की एक इकाई को सौंपा जाना है और अब दो शैक्षणिक सत्रों के दो छात्रों को एक ही सुविधा में समायोजित करना होगा।
वहीं कोरोना महामारी के कारण 2021 में परीक्षा आयोजित करने में देरी हुई थी, जिसके चलते कई एमबीबीएस स्नातकों ने अभी तक अपनी इंटरशिप पूरी नहीं की है, जिसे पूरा किए बिना वे इस साल प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।