एक-एक करके भेंट चढ़ रहे शहरवासी, और कितनी कुर्बानी लेगा सरकार का अनियोजित विकास-गुंजल

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

जयपुर। कोटा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बीजेपी विधायक प्रहलाद गुंजल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। गुजंल ने कहा कि कोटा में चल रहे अनियोजित विकास की भेंट निरंतर शहरवासी चढ़ रहे हैं उसी क्रम में आज स्टेशन मेनरोड पर हो रहे गड्ढे में गिरने व करंट लगने के चलते एक और नौजवान असमय काल के गाल में समा गया।

गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिये गये स्मार्ट सिटी के पैसों को पलीता लगाकर कोटा को विश्वस्तरीय अजूबा शहर बनाने की मंत्री धारीवाल की जिद्द के चलते शहर में अनियोजित विकास किया जा रहा है इसी का परिणाम है कि गड्ढे में बाइक गिरने व करंट लगने से युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा इसमें सिर्फ केईडीएल को जिम्मेदार बताना मूर्खतापूर्ण बात होगी। धारीवाल के विकास की भेंट दर्जनों शहरवासी चढ़ चुके हैं सड़कों पर गड्ढे खोद रखे हैं। इसमें केईडीएल की भी लापरवाही हो सकती है परंतु गड्ढा यूआईटी ने खोदा है सड़क यूआईटी बना रही है या आरयूडीपीआई का काम हो रहा है। तो क्या गड्ढा खोदकर लोगों को मरने के लिए छोड़ रखा है। गुंजल ने कहा कि मोर्चरी से चंद कदमों की दूरी पर ही मंत्री धारीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ नौजवानों के भविष्य को लेकर धरना दे रहे हैं बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं। पर आज उनकी विधानसभा में एक नौजवान जिसके छोटे-छोटे बच्चे हैं असमय काल के गाल में समा गया पर उनके पास उस नौजवान के परिजनों से मिलने का भी समय नहीं है।