कोटा मंडल में अनारक्षित टिकिट एवं मासिक सीजन टिकट बिक्री पूर्व की भांति प्रारम्भ

कोटा मंडल में अनारक्षित टिकिट एवं मासिक सीजन टिकट बिक्री पूर्व की भांति प्रारम्भ

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा।कोटा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली तथा कोटा मंडल से प्रारंभ होने वाली सभी यात्री गाड़ियों में कोविड-19 से पूर्व के दौरान उपलब्ध सुविधाए जैसे सामान्य श्रेणी के टिकट और मासिक सीजन टिकट की सुविधा यात्रियों को दिनांक 29 जून से प्रारम्भ कर दी गई है ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया की मंडल के सभी स्टेशनों पर बुकिंग लिपिकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि कोविड-19 के कारण जिन यात्री गाड़ियों में सामान्य टिकट का वितरण बंद था उन्हें अब चालू कर दिया जाए, तथा यात्रियो की मांग के अनुसार उन्हें वांछित स्टेशनों का सामान्य श्रेणी का टिकिट प्रदान किया जाये। इस व्यवस्था से सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी | इसके अतिरिक्त जनसाधारण टिकिट बुकिंग सेवा के अंतर्गत खेरली फाटक,कोटा शहर में दो स्थानों पर अनारक्षित टिकट की सुविधा शुरू की जा चुकी है |