संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
कोटा शिक्षा की लघु काशी के नाम से विख्यात कोटा जिला शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पैठ जमा चुका है, वही अपराधियों की बैखोफी और पुलिस की लाचारी से आम आदमी सहमा हुआ है।होने को तो शहर तथा ग्रामीण पुलिस कप्तान एवं पुलिस महानिरीक्षक दबंग है लेकिन अपराधियों के हौसले उनसे भी ज्यादा बुलंद।
अपराधियों की बुलंदी की इसी बात से नजर आती है कि जनवरी से अब तक पुलिस पर ही दर्जन से अधिक हमले अपराधी कर चुके हैं कोटा ग्रामीण क्षेत्र के इटावा क्षेत्र के थाना अंतर्गत चोरों को पकड़ते समय पुलिस पर नाकाबंदी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर पुलिस हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई वहीं वर्ष 2021 में ही कोटा शहर मुख्यालय के व्यस्ततम एवं पॉश इलाके तलवंडी में डीएवी स्कूल के पास कांस्टेबल प्रमोद शर्मा पर दो दो तीन अपराधियों ने फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की ।जब पुलिस की जान ही सांसत में है तो आम आदमी का क्या हाल है ,यह पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। गाहे-बगाहे पुलिस वालों पर अपराधी दबंगई कर रहे हैं ऐसे सीन भी देखने को मिलते हैं।
कोटा का ग्रामीण एरिया हो या शहर का कोई सा भी एरिया हर जगह अपराधी बेखौफ होकर धड़ल्ले से अपनी दादागिरी से अवैध शराब ,सट्टा, जुआ, मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा प्रॉपर्टी व्यवसाय में प्रभाव जमाते हुए आमजन को डरा धमका रहा है और सबसे ज्यादा इसका मुख्य कारण प्रॉपर्टी या आपसी लेनदेन को लेकर होते हैं रहते हैं जिनको पुलिस मामूली बात समझकर छोड़ देती है या आधी अधूरी कार्रवाई कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है किंतु यही बड़े कारण बन जाते हैं जिसके चलते कोटा शहर में अपराधियों को प्रश्रय मिल रहा है वही पुलिस भी पता नहीं क्यों लाचार होकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से ही परहेज करती है ।अपराधियों के इस कदर हौसले बुलंद है कि पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों का खौफ नहीं, चौराहों पर देखें तो यातायात पुलिसकर्मी, फर्राटे भरते व दनदनाती बाइक तथा कारों की तेजी से बचते बचाते रहते हैं, वही फराटेदार बाइक सवार ,कार सवार घूमते घुमाते हुए उनकी आंखों से ओझल हो जाते है। पुलिस का जब तक खौफ पैदा नहीं होगा अपराधियों के हौसले इसी तरह बुलंद होते रहेंगे और कोटा में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता रहेगा।
कोटा शहर के वाहनों से सबसे ज्यादा अपराध कोटा शहर में हो रहे हैं फर्राटे भरती मोटरसाइकिलों की गूंज कोटा की हर गली मोहल्ले में आसानी से देखी जा सकती है जिन्होंने अभी अपनी बाल्यावस्था ही पूरी नहीं की वहीं बालक अपराधी के रूप में बाइक कर लहराते फर्राटे भरते नजर आते रहते हैं पुलिस का खौफ नहीं होने के कारण यातायात कर्मियों के सामने ही फर्राटे भरते रहते हैं और आम आदमी समझदार ,सीधा सच्चा आदमी ही यातायात पुलिस के चुंगल में आ जाता है और वही जुर्माना भरता है ।फराटेदार मोटरसाइकिल सवार तो बचते बचाते निकल जाते हैं और वही अपराधों को अंजाम देते हैं।
बुलेट टाइगर दिनेश शर्मा की याद
कोटा के वाशिंदे बुलेट टाइगर दिनेश शर्मा की कप्तानी को आज तक नहीं भूले ,आज भी दिनेश शर्मा की यादें उनकी जहन में है बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जब पुलिस कप्तान दिनेश शर्मा कोटा शहर की गलियों , सड़क से निकलते थे, 2 -2किलो किलोमीटर तक अपराधी भूमिगत हो जाते थे ,अपराधी कोटा को छोड़ चुके थे, उनके कार्यकाल और अपराधी सामने आने से ही कतराते थे पुलिस के सामने अपराधी आने से घबराते थे तथा पुलिस को देखते ही भूमिगत हो जाते थे पुलिस कप्तान दिनेश शर्मा के कार्यकाल में तो अपराधियों को पकड़ पकड़ कर उनकी बिनोरी आम जनता के सामने निकाली गई उसके बाद तो अपराधियों ने कोटा का मुंह भी नहीं देखा और कोटा को छोड़ कर के चले गए। पुराने बुजुर्ग कहते हैं कि खौफ था तो केवल दिनेश शर्मा टाइगर का ,आम जनता भी अब यही चाहती है टाइगर दिनेश शर्मा जैसा खोफ अब पैदा हो।
कोटा पुलिस और प्रॉपर्टी का गठजोड़
आमजन में धारणा है कि पुलिस और प्रॉपर्टी के गठजोड़ के चलते ही अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है किसी एक प्रॉपर्टी वाले के साथ में एक पुलिस वाला मिल जाता है तो वह अपनी दादागिरी अन्य पर चला लेता है कोटा शहर ही नहीं कोटा ग्रामीण के थाने भी प्रॉपर्टी के गठजोड़ के अड्डे बने हुए हैं तथा कई प्रॉपर्टी डीलर और पुलिस के बीच में कई दलाल सक्रिय हैं इन पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है। शहर तथा ग्रामीण पुलिस कप्तानों को अब ध्यान देते हुए पुलिस प्रॉपर्टी में अपराधियों से जो गठजोड़ है उसको समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे तभी जाकर के आम जनता को राहत मिल सकती है व अपराधियों में खौफ पैदा हो सकता है।
पुलिस पर भी हमले,
कोटा ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत इटावा में नाकाबंदी कर रहे पुलिस के हेड कांस्टेबल पर पर अपराधियों ने फायरिंग की पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए लेकिन पुलिस के ऊपर हमला चिंताजनक है वही कोटा में सीआईडी पुलिस कांस्टेबल पर भी फायर किया गया जो पेट में लगा, वह भी हॉस्पिटलाइजेशन हो गया था वहीं इसी वर्ष बपावर कला में भी नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों पर अपराधियों ने कार चढ़ाने की कोशिश की साथ ही ही झालावाड़ जिले के चोमहला क्षेत्र में भी वारंटी को पकड़ने जाने पर भी अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया ।पुलिस पर अधिकतर हमले होना पुलिस की कमजोरी साबित होती नजर आ रही है। आमजन चाहता है कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ करें उन पर प्राप्त संरक्षण को भी समाप्त करें।
क्रिकेट पर सट्टा कारवाई ना के बराबर
कोटा शहर में जगह जगह पर ऑनलाइन वह ऑफलाइन क्रिकेट पर सट्टा जमकर चलता है इसके लिए कोटा शहर में जगह-जगह पॉइंट सट्टेबाजों ने बना रखे हैं उनका रुतबा भी निराला है ना पुलिस का डर है ना खौफ है बेधड़क शहर के व्यस्ततम स्थानों पर तथा कोचिंग सेंटरों के नजदीक क्रिकेट पर सट्टा चलाकर कई परिवारों व बच्चों को अपराध जगत की ओर धकेलने पर मजबूर कर रहे हैं कोटा के सटोरिए लेकिन पुलिस है कि छोटी मोटी कार्रवाई कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है कुछ दिनों पहले ही इसी तरह का मामला पुलिस थानों में दर्ज भी हुआ लेकिन ठोस कार्यवाही के अभाव में क्रिकेट का सट्टा बदस्तूर जारी है
अवैध शराब, सट्टा, जुआ, मादक पदार्थ अहम
जिले की पुलिस पर अधिकतर हम लोग के कारण अवैध शराब सट्टा जुआ मादक पदार्थ प्रॉपर्टी तथा चोरी नकबजनी के माहिर साथियों के द्वारा ही किया जाता है पुलिस गाहे-बगाहे उनको पकड़ भी लेती है लेकिन उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही नहीं होने और पुलिस का डर नहीं होने के चलते पुलिस पर हमले लगातार होते रहते हैं।
व्यापारी के साथ मारपीट, बाजार बंद
कोटा सब्जी मंडी के बुधवार सुबह है एक व्यापारी के साथ आपराधिक तत्वों के गिरोह में मिलकर जानलेवा मारपीट की जिसके विरोध में होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी, सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ एवं अन्य व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं व्यापारियों के साथ विरोध स्वरूप सब्जी मंडी एवं आसपास के सभी बाजार गिरजाघर की गली घंटाघर आदि को व्यापारियों की सहमति से बंद करवा कर विरोध प्रदर्शन किया ।
होलसेल व्यापारी संघ हाडोती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि सभी व्यापारियों के साथ मिलकर विरोध स्वरूप मकबरा थाने का घेराव किया जहां पर पुलिस उप अधीक्षक राम कल्याण मीणा एवं एस एच ओ को पीड़ित व्यापारी की और से रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
व्यापारी संघ ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी सजा देने की मांग की इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों पर हो रही लगातार आपराधिक घटनाओं हमले चाकूबाजी मारपीट एवं जान लेवा हमला काफी समय से बढ़ता जा रहा है होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी पहले भी आईजी साहब एवं अन्य अधिकारियों को इस बारे में ज्ञापन दे चुके हैं परंतु अभी तक कोई सुधार नहीं हो रहा है घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है ।
बागड़ी ने कहा कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था करें एवं ऐसी सजा अपराधियों को दे जिससे उनमें डर पैदा हो व्यापारी संघों ने पुलिस प्रशासन को चेताया कि यदि लगातार व्यापारियों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रही तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे |