यूपी विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा का आज से घर-घर प्रचार अभियान शुरू, 14 जनवरी के बाद निकालेगें एलईडी रथ

जयपुर। यूपी सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। इसके साथ साथ चुनाव आयोग ने सख्ती बरत ली है। चुनाव आयोग ने राजनैतिक पार्टियों को वर्च्यूल रैली करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही किसी प्रकार की जनसभा, साईकल रैली, और भड़ इकठ्ठा करने पर रोक लगा दी है।
अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई मंगलवार से पूरे राज्य में घर-घर जाकर प्रचार करेगी। यह अभियान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी सरकार की उपलब्धियों को गिनायेगी।

भाजपा की यूपी इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा, “जन विश्वास यात्रा के माध्यम से राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र को सरकार की उपलब्धि से अवगत कराने के बाद, भाजपा मंगलवार से घर-घर प्रचार अभियान शुरू करेगी।” उन्होंने कहा, "इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने वाले लोगों तक पहुंचेंगे और लोगों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे।"

भाजपा प्रमुख ने बताया कि पार्टी का लक्षय 92,821 मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले हर घर तक पहुंचने का है, जिसमें 1,74,351 मतदान केंद्र शामिल हैं। अपने अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए, भाजपा 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद अपने संदेश को बढ़ाने के लिए बड़ी स्क्रीन के साथ "एलईडी रथ" लॉन्च करेगी।