यपूी विधानसभा चुनाव 2022: BJP छोडकर आये स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी मुश्किल में फंस गई है। बीजेपी 2 मंत्री से सहित 5 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। जिनमें से अब यूपी पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। इन दोनों ही पूव मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले योगी आदित्यनाथ सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा से इस सप्ताह इस्तीफा दे दिया था - आज विपक्षी नेता अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा विनय शाक्य और भगवती सागर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

अपना दल ने गठबंधन तोड़ा
वहीं, दूसरी और बीजेपी का एक और झटका तब लगा जब अपना दल के उत्तर प्रदेश विधायक चौधरी अमर सिंह ने गुरुवार को चुनाव से कुछ हफ्ते पहले भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को छोड़ दिया - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिनों में यह ग्यारहवां इस्तीफा है। यूपी में अहम चुनौती बनकर उभरे अखिलेश यादव को एक बार फिर फायदा हुआ है।
जिन नेताओं ने बीजेपी से इस्तीफा दिया है उनमें कई नेता ऐसे हैं जो ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधत्व करते हैं। ऐसे में अब भाजपा से ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक दूर जाता हुआ नजर आ रहा है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में ओबीसी नेता धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सहारनपुर के नकुड़ से चार बार के विधायक श्री सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपने पत्ते खोल रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 2017 उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव पीड़िता की मां आशा सिंह उन लोगों में शामिल थीं, जिनका नाम आज पार्टी की ओर से जारी सूची में है।