यूपी चुनाव 2022: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, गोरखपुर से लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ

जयपुर। भाजपा ने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (शहरी) सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। गोरखपुर (शहरी) सीट को मुख्यमंत्री का गढ़ माना जाता है।
प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, "काफी विचार-विमर्श के बाद फैसला किया गया है ओर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अंतिम फैसला किया है।

धर्मेंद्र प्रधान में बताया कि, मुख्यमंत्री आदित्य योगी जी ने कहा, 'पार्टी मुझे जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी मैं वहीं से चुनाव लड़ने को तैयार हूं। सूत्रों ने दावा किया था कि वह एक नए निर्वाचन क्षेत्र में शुरू करने के बजाय गोरखपुर से लड़ने के इच्छुक थे।
आज की सूची में भाजपा ने 105 अन्य सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम बताए हैं, जिनमें से 2017 में उसने 83 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें से 63 सीटों पर विजयी विधायकों को बरकरार रखा गया है, शेष 20 नए चेहरों को टिकट दिया गया है।
अखिलेश यादव का तंज
भाजपा द्वारा योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा: "मुझे यह पसंद है कि भाजपा ने उन्हें पहले ही गोरखपुर भेज दिया है। योगी को वहीं रहना चाहिए … उसके वहाँ से आने की कोई आवश्यकता नहीं है।" पहले ऐसी अटकलें थीं कि मुख्यमंत्री अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।