जयपुर। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। और इस चुनाव को मद्देनजर रखते हुए राजनैतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए खूब वादे कर रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ पार्टी बीजेपी को समाजवादी पार्टी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। आज चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा वादा कर डाला। सपा प्रमुख ने घोषणा की है कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो वह उत्तरप्रेदश में आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार देगी।
अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और मीडिया के सामने यादव ने कहा कि में यह घोषणा की, ‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है. आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही वह प्रदेश में 18 लाख लैपटॉप बांटेगी। उन्होंने कहा कि इस नई साल की शुरूआत में ही सपा पार्टी ने किसानो के लिए सिंचाई के लिए 300 यूनिट फ्री देने का संकल्प लिया था तो सरकार बनते ही इस संकल्प को भी पूरा करेगी।
सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल
संवाददात सम्मेलन के मौक पर दो नये सदस्यों ने सपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । जिसमें बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले सुप्रिया ऐरन कांग्रेस की उम्मीदवार थी लेकिन अब अखिलेश यादव की पार्टी ने उन्हें बीेली कैंट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।