UP Crime : जयमाला के बाद गायब हो गई दुल्हन, सुबह बरगद के पेड़ से लटकता मिला शव
Kushinagar: कुशीनगर में एक दंपती के घर में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश जंगल में आग की तरह फैल गई और मौकाए वारदात पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शादी के बाद रात में दुल्हन अचानक घर से चली गई और परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद 13 फरवरी को दुपट्टे से दुल्हे की लाश देवी स्टेन में बरगद के पेड़ पर मिली थी.
अपर पुलिस अधीक्षक ने दुल्हन की मौत को रहस्य बताया और हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर सभी संबंधित पहलुओं की जांच के बाद ही उपरोक्त के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. चौराखा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पेड़ से लटकी एक युवती की लाश मिलने से कोहराम मच गया. चौराखास थाना क्षेत्र के कोईलसावा गांव विंदटोलिया निवासी उदयनाथ प्रसाद की पुत्री नीतू की शादी 12 फरवरी को हुई थी. घर में खुशी का माहौल था और समय से बारात भी आ गयी. रात को करीब 10 बजे जयमाला का कार्यक्रम भी सम्पन्न हो गया। दुल्हन बनी नीतू कपड़े बदलने के लिए घर के एक कमरे में चली गई और घर से निकल गई।
यह बात जब घर वालों ने सुनी तो सभी परिजन उसकी तलाश करने लगे लोक लाज के भय से किसी ने दूल्हे से उसकी चर्चा नहीं की. समय अपने ढंग से बीतता गया, जब फेरे लेने की बात आई तो लड़की के पिता ने लड़के के पिता को सारी बात बताई और अपनी छोटी बेटी से शादी करने की बात कही. इस पर लडके के पिता भी राजी हो गए और शादी की रस्म पूरी हो गई. सुबह लड़की
के विदाई के बाद जब गांव के लोग अपने दैनिक दिनचर्या में आए तो गांव के मंदिर के पास बरगद के पेड़ में एक शव पड़ा मिला, लेकिन फिर क्या था परिजनों ने आकर पुलिस को सूचना दी. युवती की मौत रहस्य बनी हुई है
मौत का कारण अभी भी परिस्थितियों और इसकी घटना के कारण के रूप में अज्ञात है। जहां कुछ घंटे पहले एक खुशहाल शादी हुई थी वहां अचानक लड़की के साथ जो हुआ वो कहानी किसी को नहीं पता. शादी को रोकने और लड़की को खोजने के बजाय दोनों ने खुशी-खुशी दूसरी लड़की से शादी कर ली और रस्म मनाई। कई सवाल हैं जो अनुत्तरित हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मौत का कारण बताने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है.