UP News: पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बोतल, कैन, पॉलिथिनों में लूट कर ले गई भीड़

जयपुर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज सोमवार को शाम लगभग 7 बजे पेट्रोल से भरा एक टैंकर खाई में गिरने से पलट गया। हजारों लीटर पेट्रोल से भरा यह टैंक जैसे ही पलटा आस पास के लोगों को भनक लग गई और पेट्रोल को लूटने की होड मच गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो साफ दिखाई दे रहा है कि आसपास के लोग टैंकर के पलटने के बाद पेट्रोल को बर्तनों में जमा करने लगे। लोग पेट्रोल को लूटने के लिए जो बर्तन हाथ लगा उसे ही लेकर आ गये। कुछ लोग पॉलि​थीन में ही पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी घटना के खतरों के बीच लोग बैखोफ होकर पेट्रोल लूटने में लगे हैं। पुलिस ने ट्रक को निकालकर थाने में जमा कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली इगलास के कस्बे के मंडी रोड के समीप हुई है।

गौरतलब है कि देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमत से लोग काफी परेशान हैं. हालांकि खुले में या असुरक्षित बर्तन में पेट्रोल को जमा करना खतरनाक साबित हो सकता है. कई जगहों पर इस तरह के घटनाओं में भारी नुकसान देखा गया है. पिछले साल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला में भी पेट्रोल से भरी टैंकर पलट गया था जिसके बाद भी भारी संख्या में ग्रामीणों ने बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथिनों में भर-भरकर पेट्रोल को लूट लिया था.