Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति की मौत की खबर सुनी। जब महिला ने खबर सुनी तो वह चौंक गई और एक बड़ा कदम उठाया। महिला ने पहले घर के सामान में आग लगा दी और खुद को और अपने दो साल के बच्चे को फांसी लगा ली। हालांकि, बाद में पता चला कि महिला के पति की मौत नहीं हुई थी, बल्कि महिला को झूठी सूचना दी गई थी। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
दरअसल महिला के पति की गाड़ी राख लेने जाते समय हादसे का शिकार हो गई थी. एक अफवाह ने पूरे घर को तोड़ दिया। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी गांव का है। यहां शनिवार को अनियंत्रित होकर एक गाड़ी विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एनटीपीसी ले गई, चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, चालक सुनील सिंह राख लोड करने के लिए जा रहे थे कि अपने गांव के पास ही गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. पुलिस चालक व हेल्पर को इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल ले गई, जबकि एक ने उनके घर जाकर महिला को बताया कि हादसे में अजीत सिंह की मौत हो गई है. यह खबर सुनते ही उनकी पत्नी संगीता सिंह आपा खो बैठी और पहले घर के सभी सामानों में आग लगाते हुए उसने अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ मौत को गले लगा लिया.
घर से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने कच्चे मकान में चढ़कर आग पर काबू पाया. इस घटना से पूरे शहर में खलबली मच गई। हादसे में अजित सिंह का बड़ा भाई सुनील सिंह घायल हो गया। उसका छोटा भाई भी ड्राइवर है, लेकिन उनके दुर्घटना की सूचना गलत अफवाह फैलाकर उनकी पत्नी को बता दिया गया। पुलिस अब गलत सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।