Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक होटल से रंगरेलिया मनाते समय एक पति ने अपनी पत्नी और उसके सरपंच प्रेमी को हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर पति व उसके दोस्तों ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी सरपंच के साथ मारपीट की. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सरपंच और उसकी प्रेमिका की पिटाई देख वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पति दोनों को पास के थाने ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसने मेरे उपर ही केस कर दिया है और मेरे ही घर में रहती है।।
यह पहली बार नहीं है जब वह इसे लेकर यहां आए हैं। वह हर दो दिन में सरपंच के पास जाती है और उसके साथ 5-7 घंटे बिताकर ही वापस आती है। आज मैंनें अपने दोस्त को इसके पिछे लगा रखा था।। यहां उसका पीछा करने वाले दोस्त ने मुझे बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में गई है। मैं होटल पहुंचा और ढाई घंटे तक उनका इंतजार किया। आए दिन इसकी यही हरकत रहती है। जब भी मैं उसके पास जाता हूं, तो मरने की बात करती है और कहती है कि तुम्हें फंसा दूंगी।
वहीं इस मामले में पत्नी ने कहा कि ये होटल खुद मुझे अपने साथ लेकर आए थे. वे खुद मुंबई-दिल्ली में रहते हैं और मुझसे कहते हैं कि चलो मुकदमा समाप्त कर लेते हैं। तब तक होटल के पास इन्होंने मुखिया जी को देख लिया और मुझसे कहा कि जाओ उनसे पूछकर आओ कि मुकदमा कैसे समाप्त होगा। जब मैं उनसे पूछने गई तो इन्होंने मुझे पकड़ कर मारना शुरू कर दिया।
मामले पर सरपंच ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। इन दोनों में केस चल रहा है। उसका पति उसे यहां ले आया। पति ने मुझे बुलाया और गालियां देने लगा। ये लोग मुझ पर कई बार झूठे आरोप लगा चुके हैं और हर एक आरोप जो ये मुझ पर लगाते हैं झूठा है। उसकी पत्नी मेरी प्रेमिका नहीं है।
होटल के कर्मचारी ने बताया कि होटल में कमरा उसकी पत्नी और सरपंच के नाम पर बुक था और वे तीन घंटे तक कमरे में रहे. हम अपनी शर्तों के अनुसार किराया देते हैं और जो इन शर्तों को पूरा करता है, हम उसे कमरा देते हैं।
सभी घटनाओं में इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि पति ने सरपंच पर नौकरी का झांसा देकर पत्नी के साथ बलात्कार करने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने कहा कि ये सभी आरोप झूठे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।