UP News: बिरयानी के पैसे नहीं देने पर दुकान मालिक ने ग्राहक को चाकू मारा, आरोपी फरार !

जयपुर। खबर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में की जहां जहां बिरयानी के पैसे देने के विवाद पद मामला इतना बढ गया कि दूकान मालिक ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित रामजी एक दुकान पर बिरयानी खाने गया जिसके उसने दुकान मालिक राम सिंह को 50 रुपये दिए। लेकिन मालिक ने कहा कि रामजी ने बिरयानी के पैसे नहीं दिये हैं। जबकि ग्राहक रामजी का दावा है कि उसेन बिरयानी खाने से पहले ही पैसे रामसिंह को दे दिये थे। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोक शुरू हो गई और मामला इतना बढ गया कि दूकान मालिक रामसिंह ने रामजी पर चाकू से हमला कर दिया। और रामसिंह बाद में वह मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के वक्त राम सिंह नशे की हालत में था। पेट में कई बार चाकू से वार किए गए रामजी को गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार राठौर ने कहा मामले की जांच की जा रही है। विवाद होने पर आरोपी और पीड़ित दोनों नशे में थे। आरोपी फरार है और हम उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे।