UP News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से चार लोग की मौत
उत्तरप्रदेश न्यूज। शनिवार को मोहर्रम के दिन ताजिया जुलूस निकालते समय करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उत्तरप्रदेश के संभल जिले का है। इस घटना का एक विडीयो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें करंट लगने से लोगों के चिखने चिल्लाने और गिरने की आवाज सुनाई दे रही है।
वीडियो के मुताबिक मोहर्रम के दिन ताजिया निकाल रहे लोग रेलवे फाटक क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक चिंगारी निकाली और भीड तीतर बितर हो गई, वहीं कुछ लोग करंट से झूलस कर वहीं गिर गये। वीडियो को देखते हुए प्रथम दृष्टया नजर आ रहा है कि यह हादसा रेलवे की डीसी करंट से कोई सुचालक वस्तु के संपर्क में आने से हुआ है। फिलहाल इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस घटना का असली कारण पता लगाने में जुटी है।