संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
आमजन को राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देष
विकास कार्यो का किया लोकार्पण
‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार’’ जन सुनवाई कार्यक्रम शुक्रवार को पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत बैंगना तथा पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत आटोन में सम्पन्न हुआ जहां पर जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया का माल्यार्पण, शाॅल, श्रीफल भेंट कर भावभीना स्वागत किया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि उनके द्वारा बारां जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने एवं राज्य सरकार की संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र वर्ग को पहुंचाने के लिए ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार’’ जन सुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कडी में आज जिले की 2 ग्राम पंचायत बैंगना एवं आटोन में सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने अपने संबोधन में कहा कि इन जन सुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो सके। श्रीमती भाया ने कहा कि आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए जिला परिषद के माध्यम से संचालित महात्मा गांधी नरेगा, पीएमजीएसवाय, एपी,एमएलए, डांग क्षेत्र विकास, मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा। जिले के विकास में कोई कोर कसर नही छोडी जाएगी तथा राज्य सरकार से जिले के विकास के लिए अधिक से अधिक राशि प्राप्त की जाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा ने संबोधित करते हुए कहा कि खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल, श्रीमती निर्मला सहरिया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन तथा जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नही छोडी जाएगी। हमारा ध्येय आमजन के जीवन को सरल एवं सुगम बनाते हुए जिले का सर्वांगीण विकास करना है।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा राज्य सरकार की आमजन के लिए संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की तथा जन सुनवाई उपरान्त पौधारोपण भी किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत बैंगना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 ग्रामीणों को पट्टे वितरीत किए गए। मेन रोड से हनुमानजी की ओर श्यामपुरा में इण्टरलोकिंग, मेन रोड से नसर्री की ओर पुलिया निर्माण बैंगना, इण्टरलोकिंग निर्माण मेन रोड से श्मशान घाट की ओर श्यामपुरा तथा देवनारायणजी के स्थान से श्मशान घाट की ओर खेडी में सीसी सडक निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया गया तथा 3 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल उपलब्ध करवायी गयी। श्रीमती भाया द्वारा ग्रामीणों की मांग पर दो विकास कार्य जिला परिषद के माध्यम से करवाने का आश्वासन प्रदान किया।
पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत आटोन में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंची जिला प्रमुख का माल्यार्पण तथा अंगूरों से तोलकर स्वागत सम्मान किया गया। जिला प्रमुख द्वारा स्थानीय स्तर पर समाधान होने वाले प्रकरणों का तुरन्त निराकरण करवाया तथा 30 ग्रामीणों को पट्टे वितरीत किए। अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश प्रदान किए गए।
जन सुनवाई के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया के साथ जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा, डीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर, नेमीचंद गुप्ता पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच मोडूलाल नागर, सुरेन्द्र मीणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड,