संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां
वृद्वजनों के चरण स्पर्ष कर लिया जीत का आषीर्वाद, कई स्थानों पर अमरूद एवं केलों से तोला
बारां जिलें में जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड रही समाज सेविका उर्मिला जैन भाया द्वारा शुक्रवार को दूसरे दिन अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने समर्थकों एवं कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर ग्रामीण मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान अनेकों स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा श्रीमती भाया का माल्यार्पण, आतिशबाजी तथा फलों से तोलकर स्वागत किया गया।
उर्मिला भाया के चुनाव प्रभारी कविश जैन ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया द्वारा पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम करबला, थाना, असनावर, श्रीपुरा, गोपालपुरा, गोरेला तथा रामगढ ग्राम में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया तथा वृद्वजनों के चरण स्पर्श कर उनसे जीत का आशीर्वाद लिया। श्रीमती भाया द्वारा उन्हें एवं कांग्रेस पार्टी से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड रहे उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। श्रीमती भाया को मतदाताओं एवं ग्रामीणों द्वारा अमरूद एवं फलों से भी तोला गया।
श्रीमती भाया ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों एवं मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें जिला परिषद सदस्य के रूप में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनावे। वह इस क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नही छोडेगी तथा उनका मुख्य उद्वेश्य इस क्षेत्र का सर्वागीण विकास करना रहेगा।
उर्मिला भाया आज इन गांवों में करेगी जनसम्पर्क- जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से कांग्रेस प्रत्याशी, समाज सेविका उर्मिला जैन भाया 11 दिसम्बर शनिवार को पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम टगरिया ढाणी, बिसलाई, अर्जुनपुरा, पीपल्दाकलां, पीपल्दाखुर्द, माधोपुरा, ब्रह्मपुरा एवं किशनाईपुरा में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जनसम्पर्क करेगी।