जयपुर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन चीन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चीन कोरोना के उत्पत्ति संबधी जानकारी को छिपा रहा है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि चीन ने इसे जैविक हथियार के रूप में उत्पन्न किया है, लेकिन कोरोना के उत्पत्ति को लेकर की जा रही रिसर्च में चीन सहयोग नहीं कर रहा है।
एक अमेरिकी खुफिया एजेंसी का कहना है कि विश्वास नहीं करता था कि वायरस एक जैव-हथियार था, लेकिन इस बात से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता की इसे लैब में नहीं बनाया गया।
बिडेन ने एक बयान में कहा, "इस महामारी की उत्पत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में मौजूद है, फिर भी चीन में सरकारी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समुदाय के सदस्यों को इसे एक्सेस करने से रोकने के लिए काम किया है।" और आज तक इस मामले की जांच में असहयोग कर रहा है।
बिडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा ताकि बीजिंग पर अधिक जानकारी साझा करने और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सहयोग करने के लिए दबाव डाला जा सके। उन्होंने कहा, "हमारे पास इस वैश्विक त्रासदी का पूर्ण और पारदर्शी लेखा-जोखा होना चाहिए।
बता दें कि अभी तक यह बताया गया है कि इस वायरस की प्राकृतिक उत्पत्ति हुई है और यह वायरस चमगादड़ के माध्यम से मनुष्यों में आया है। हालांकि कईं जांच एजेंसी चीन को इस वायरस का दोषी ठहरा चुके हैं।