उत्तराखंड: बीजेपी से बर्खास्त किये गये विधायक हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

जयपुर। उत्तराखंड में लगभग एक सप्ताह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक भापजा पार्टी से निष्कासित किये गये हरक सिंह रावत शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि भाजपा विधायक रावत को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का निर्णय शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई भाजपा की उत्तराखंड इकाई की कोर ग्रुप बैठक के दौरान लिया गया। उत्ताखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी सहित अन्य भापजा नेता भी मौजूद हुए थे।


इस कारण निकाला रावत को
सूत्रों के मुताबिक हरक सिंह रावत भाजपा के दिशा निर्देशों पर काम नहीं कर रहे थे। और वे पिछले पांच वर्षों में बार-बार मुद्दे पैदा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी थी। रावत के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर अत्यधिक ध्यान दिए जाने से कार्यकर्ता नाखुश थे।

इससे पहले हरक सिंह रावत एक कैबिनेट बैठक छोड़कर गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। सुत्रों ने बताया कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव में कमी होने के कारण वे नाराज थे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वे लैंसडाउन सीट से अपनी बहू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे और मना किये जाने पर वे बैठक छोड़कर चले गये।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के आला नेताओं पर खुद को, अपनी बहू अनुकृति गोसाईं और अपने एक समर्थक को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का दबाव बना रहे थे।