राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
-जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने होनहार बेटियों को किया सम्मानित
बारां, 24 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 वें राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022-23 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के तहत आयोजित 10वीं एवं 12वीं (कला, वाणिज्य, विज्ञान) की परीक्षा में जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाएं, जिन्होंने जिले में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन बालिकाओं को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से स्कूल बैग, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में क्रमशः 5 हजार रूपए, 3 हजार रूपए, 2 हजार रूपए आदि का वितरण किया गया तथा सांस्कृतिक गतिविधि मंचन करने वाली बालिकाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बच्चियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिटिया अनमोल है। उन्होंने कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में शपथ दिलाई। उन्होंने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है, जिसका सभी को लाभ मिलना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना में बच्चियों केे नाम पर अभिभावकों द्वारा निवेश करना चाहिए। ताकि बालिका की शिक्षा और शादी के खर्चों में काम आ सके। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में पहंुचकर नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या लिंगानुपात में असमानता की है, जो काफी चिंता का विषय है, इसको लेकर हमें जागरूक होेना चाहिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि हमारी बच्चियों को किसी से डरना नहीं है, ना ही बंधन में बंधकर रहना है। देश के लिए फ्री माइंड होकर कार्य करना है।
उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने का मंत्र देते हुए तीन बातें कहीं लक्ष्य निर्धारित हो, अपना समर्पण हो, अनुशासित हो तो आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हो। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाओं ने प्रतिभा व क्षमता का परिचय नहीं दिया हो। जिला कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश की राष्ट्रपति महिला है। हमंे सिख लेनी चाहिए कि समाज में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर ना करें। बालिकाओं को समाज में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला बाल अधिकारिता विभाग के स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।