जयपुर। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले डेविड धवन के बेटे वरूण धवन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री अपने 10 पूरे कर लिये हैं। बॉलिवुड में एक दशक बिताने के मौक पर वरूण धवन की एक नई फिल्म भेडिया रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म मेकर्स ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट जारी कर दी है। के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने अपने अभिनय करियर के 10 साल पूरे कर लिए है। आपको ब फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है।
इस फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। इस आगामी फिल्म में धवन थोड़ा डराएंगे और थोड़ा हसाएंगे भी। जारी किए गये पोस्टर में धवन की आंखें बहुत ही खतरनाक लग रही है और साथ ही उनके अंदर आग में जलता हुआ भेड़िया दिखाई दे रहा है।
अभिनेता का यह लुक देखने के बाद कई लोग उनकी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। भेड़िया में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों कलाकार के लोगों को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, बहुत बहुत बधाई भेड़िया के लिए ढेर सारा प्यार। जबकि दूसरे ने लिखा कि, मैं हमेशा से आपको एक बिल्कुल अलग किरदार में देखना चाहती थी यह फाइनली हो रहा है। गुड लुक। भेड़िया फिल्म 3डी में रिलीज होगी। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जो इससे पहले चोर निकल के भागा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।