जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने करौली दंगे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए हमला बोला है। वसुंधरा राजे मंगलवार को दंगा पीड़ितों से मिली जिसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही करौली में आग लगाने के लिए जिम्मेदार है। गहलोत सरकार हिंदू त्योहारों को मनाने पर पाबंदी लगा रही है जोकि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सरकार इनकी, पुलिस इनकी और आरोप बीजेपी पर
पूर्व मुख्मंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार कांग्रेस की है और पुलिस भी इनकी है लेकिन, आरोप बीजेपी नेताओं पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस ने ही करौली में आग लगवाई है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा हमेश कर्म की राजनीति नहीं धर्म की राजनीति नहीं करती। वसुंधरा ने बीजेपी के लक्ष्य को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ जी का एक ही लक्ष्य है, सबका साथ सबका विकास।
तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
राजे ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण ही करौली में हिंसा हुई। नववर्ष शोभायात्रा पर सुनियोजित तरीके से पत्थर बाजी की गई, दुकानों में आग लगाई गई लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। अगर प्रशासन सतर्कता बरतता तो यह घटना टाली जा सकती थी। करौली से कई लोग पलायन कर गए हैं। कई लोग दहशत में जी रहे हैं।
करौली कलेक्टर और एसपी को लगाई फटकार
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस मामल पर करौली कलेक्टर और एसपी को बुलाकर उन्हें जमकर लताड लगाई और उन्हें अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन ढंग से करने की नसीहत दी। राजे ने कलेक्टर एसपी से कहा- ‘याद रखना समय एक सा नहीं रहता है। ऐसी ग़लतियों का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ता है।