VDO प्री परीक्षा का परिणाम घोषित, 5,396 पदों पर 1.75 लाख अभ्यर्थी पास, कब होंगी मैन्स?

जयपुर। अधीनस्थ बोर्ड ने आज शाम ग्रामीण विकास अधिकारी प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 5,396 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा में 1.75 लाख अभ्यर्थीयों को पास किया है। मुख्य परीक्षा होने की फिलहा कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि ग्रामीण विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा जुलाई में आयोजित करवाई जायेगी।

14 लाख से अभ्यर्थीयों ने किया था आवेदन
ग्रामीण विकास अधिकारी परीक्षा के लिए 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थीयों ने आवेदन किया था, जिसकी प्रारंभिक परीक्षा राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड ने पिछले साल 27 और 28 दिसंबर को आयेजित करवाई गई थी। 21 को VDO भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। प्री-परीक्षा के दौरान पहली बार नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई थी।

1500 पद बढाये
शुरूआती नोटिफिकेशन में वीडीओ भर्ती परीक्षा में 3,896 पदों पर भर्ती की जानी थी। बाद में सरकार ने 1500 पद और बढ़ा दिये थे। पद बढाने के बाद कुल 5396 पदों के लिए प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें नॉन टीएसपी के 4,557 पद और 839 टीएसपी के पद शामिल हैं।