शाहपुरा न्यूज - सुहाग का प्रतीक करवा चौथ का त्यौहार बुधवार को पूरे देश में मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा और खुशहाली की कामना की। करवा चौथ पर सुहागनें अपनी सुहाग की सलामती के लिए निर्जला व्रत रखती है। वहीं देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शाहपुरा के ग्राम रामपुरा निवासी कोबरा बटालियन के शौर्य पदक से सम्मानित शहीद मुकेश कुमार बुनकर की वीरांगना बीना देवी ने भी बुधवार को करवा चौथ पर व्रत रखा है। वीरांगना ने करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद वे अब पति की फोटो लगाकर व्रत की कहानी सुनी। वीरांगना बीना देवी ने कहना है कि पति ने देश की रक्षा करते हुए जान दी है, लेकिन वे आज भी हमारे दिल में जिंदा है और अमर है। इसके साथ ही बॉर्डर पर तैनात देश की रक्षा कर रहे फौजी भाइयों की सलामती की दुआ भी करती है। वीरांगना बीना देवी बताती है कि उनके पति हमेशा ही बेटियों को बेटों से बढक़र मानते थे। बेटी मोनिका जेट परीक्षा उत्तीर्ण कर कृषि स्नातक, ममता स्नातक, ऋषिका दसवीं में अध्ययनरत है पुत्र बृजेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
पति को शहीद हुए 12 साल, आज भी रखती हैं व्रत