वाहन चालक संवर्ग का विरोध प्रदर्शन 28 सितम्बर को
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 23 सितम्बर। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ कोटा के तत्वाधान में वाहन चालक संवर्ग की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी नहीं होने पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
संघ के संभागीय अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर ने बताया कि वाहन चालकों की लम्बित मांगों को राज्य सरकार स्तर से पूरा कराने के लिए संघ के बैनर तले गुरूवार 28 सितम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार एवं काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लम्बित मांगों को पूरा कराने के संबंध में संघ के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जिला कलक्टर ओपी बुनकर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर उप जिला अध्यक्ष मुकुट बिहारी, सत्येन्द्र सिंह, बंशीलाल, नेमीचन्द सहित अन्य वाहन चालक भी उपस्थित रहे।