जयपुर। यह खबर नागौर जिले की है जहां पुलिस ने एक शातिर चोर गैंग के लोगों को अरेस्ट किया है। ये चोर गैंग हरियाण की है जो क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर हाइवे पर एक होटल में रूके हुए थे। गैंग का नाम सांसी बताया जा रहा है।
दरअसल नागौर हाइवे पर एक होटल में 7 लोग इनोवा गाड़ी लेकर आये और होटल में कमरा बुक किया। चार पांच दिन से ये लोगा होटल में ठहर रहे थे। जब होटल के स्टाफ के द्वारा उन लोगों से वहां ठहरने का कारण और उनका काम पूछा तो उन्होंने बताया कि वे क्राइम ब्रांच के अधिकारी हैं और एक केस के सिलसिले में वहां रूके हुए हैं। जब होटल कर्मचारी ने उनसे आई मांगी तो उन्होंने देने से मना कर दिया। होटल संचालक ने ठहरे हुए लोगों से पूछा की अगर वे इतने बड़े अधिकारी हैं तो इस छोटे से होटल में क्यों रूके हुए हैं..। इस संतोषप्रद जबाव नहीं मिलने पर होटल संचालक को उन पर शक होने लगा।
होटल संचालक ने स्थानीय सरपंच शेर मोहम्मद को पूरी जानकारी दी और शेर मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस होटल पंहुची तो 7 लोगों में से 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया और 3 भागने में कामयाब हो गये। तीनों चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस गश्त कर रही है। मौके से पुलिस ने उनकी इनोवा कार भी जब्त कर ली है।
जब पुलिस ने पुछताछ की तो सामने आया की वे सातों हरियाण की शातिर सांसी गैंग के चोर हैं। इस गैंग के नाम पहले भी कईं लुटपाट और चोरी के मामले दर्ज हैं।