जयपुर। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 नवंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने दोस्तो को गिफ्ट भेज रहे हैं। इस कड़ी में न्यूली वेडिंग कपल ने बॉलिवुड अदाकारा कंगना रानौत को एक प्यार से गिफ्ट हैम्पर भेजा है। इसमें विक्की—कैट ने देसी घी के लड्डू भेजे हैं। कंगना ने इस प्यारे से हेम्पर को और एक फूलों से सजी टोकरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कंगना ने शदी के इस नये कपल को शुभकामनाएं भेजीं। 'क्वीन' स्टार ने इस जोड़े को बधाई दी और उन्हें भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "नवविवाहित @katrinakaif और @vickykaushal से स्वादिष्ट देसी घी के लड्डू … धन्यवाद और बहुत बहुत बधाई।" टोकरी सुंदर फूलों से सजी थी। साथ ही एक कार्ड और एक हस्तलिखित नोट था जिसके बाद मिठाई का एक डिब्बा था।
इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे शादी की तस्वीर
शादी के बाद, अब विक्की और कैटरीना अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि "हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की तलाश में हैं।" जैसे ही उन्होंने तस्वीरें साझा कीं, हर तरफ से बधाई संदेश आने लगे। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर और अन्य जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार की।
विक्की और कैट की शादी के दौरान फोटो लेने पर पांबदी लग दी थी। और शादी में आये मेहमानों से शादी की फोटो लेने से भी मना कर दिया गया था।